Table Of Content
- योजना में शामिल प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाएं
- योजना में शामिल 46 फसलें
- योजना में देय बीमा राशि व प्रीमीयम
- योजना में प्रति एकड़ मुआवजा राशि
- आधिकारिक वेबसाइट
Search
बागवानी फसलों में प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं के कारण से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड प्रीमीयम राशि 2.5 प्रतिशत सब्जियों मसालों के लिए 750 रूपये प्रति एकड़ व फलों के लिए 1000 रूपये प्रति एकड़ देना होगा। सब्जियों एवं मसालों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि प्रति एकड़ 15,000 रूपये व अधिकतम 30,000/- रूपये तथा फलों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि 20,000 रूपये व अधिकतम 40,000/- रूपये होगी।
| ओलावृश्टि, तापमान, पाला |
|---|
| ओलावृश्टि, तापमान, पाला जल कारक (बाढ़, बादल फटना, नहर/ड्रेन का टूटना, जलभराव) आंधी तूफान व आग |
| सब्जियां सब्जियां (23) | फल (21) | मसाले (2) |
|---|---|---|
| अरबी,भिन्डी,करेला,लौकी,बैंगन,पत्ता गोभी, शिमला मिर्च,गाजर,गोभी,मिर्च,खीरा,ककड़ी, खरबूज़,प्याज, मटर,आलू,कद्दू,मूली,तोरइ, टिंडा,जुकिनी, टमाटर,तरबूज | आँवला,बेर,चीकू,खजूर,ड्रैगन फल,अंजीर, अंगूर,अमरूद,जामुन,किन्नू,लैमन,नींबू,लीची, मालटा,संतरा,आम,आड़ू,नाशपाती आलु बुख़ारा, अनार,स्ट्राबेरी | हल्दी, लेह्सुन |
| फसल | बीमा राशि | प्रीमीयम राशि (2.5 प्रतिषत) |
|---|---|---|
| सब्जियां व मसाले | रू. 30,000 प्रति एकड़ | रू. 750 प्रति एकड़ |
| फल | रू. 40,000 प्रति एकड़ | रू. 1,000 प्रति एकड़ |
| नुकसान प्रतिशत | मुआवजा दर | सब्जियां व मसाले (रूपये प्रति एकड़) | फल (रूपये प्रति एकड़) |
|---|---|---|---|
| 0 से 25 | शुन्य | शुन्य | शुन्य |
| 26 से 51 | 50 प्रतिशत | 15,000 | 20,000 |
| 51 से 75 | 75 प्रतिशत | 22,500 | 30,000 |
| 75 से अधिक | 100 प्रतिशत | 30,000 | 40,000 |
मुआवजा राशि सीधे पंजीकृत किसान के खाते में स्थानान्तरित होगी मुआवजा राशि समिति द्वारा सर्वेक्षण पर आधारित होगी
Posts